{"_id":"6647512c3d676ca0d90fdef1","slug":"ncc-cadets-of-mahal-school-topped-in-group-dance-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-127854-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: महल स्कूल के एनसीसी कैडेट्स समूह नृत्य में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: महल स्कूल के एनसीसी कैडेट्स समूह नृत्य में अव्वल
विज्ञापन
इच्छा शर्मा ने फायरिंग में प्रथम स्थान और बेस्ट कैडेट्स का खिताब जीता
10 दिवसीय शिविर में महल स्कूल के 23 कैडेट्स ने लिया प्रशिक्षण शिविर में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महल के 23 एनसीसी कैडेट्स ने 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। 4 एचपीआई एनसीसी कंपनी की ओर से कर्नल एसएस रावत के नेतृत्व में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एटीसी-182 का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 20 स्कूलों व कॉलेजों के करीब 600 कैडेट्स ने भाग लिया। महल स्कूल के एनसीसी अधिकारी सेकेंड ऑफिसर एवं कंप्यूटर प्रवक्ता सीमा ने कहा कि शिविर में एनसीसी कैडेट्स को सुरक्षा के साथ विभिन्न उतरदायित्व सौंपे गए हैं। सैन्य परिवेश का आभास, एकता और अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया है। महल स्कूल की कैडेट्स इच्छा शर्मा ने फायरिंग में प्रथम स्थान हासिल करने के साथ बेस्ट कैडेट्स का खिताब प्राप्त किया। इसी तरह हर्षित ने ड्रिल और एकलगान में द्वितीय और समूहनृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रधानाचार्य सीमा डोगरा व स्टाफ ने एनसीसी ऑफिसर सीमा और कैडेट्स का भव्य स्वागत किया तथा कैंप में अर्जित ज्ञान को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।