{"_id":"685ef28bb2591cf6dc0e9742","slug":"navi-prepared-smuggling-network-at-the-age-of-20-while-in-jail-arrested-from-hoshiarpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-159673-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नवी ने जेल में रहकर 20 वर्ष की उम्र में तैयार किया तस्करी का नेटवर्क, होशियारपुर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नवी ने जेल में रहकर 20 वर्ष की उम्र में तैयार किया तस्करी का नेटवर्क, होशियारपुर से गिरफ्तार
Sat, 28 Jun 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम की हिरासत में आरोपी नवप्रीत उर्फ नवी। पुलिस।
हमीरपुर, भोरंज। महज 20 वर्ष की उम्र में हमीरपुर जेल से चिट्टे का नेटवर्क तैयार करने वाले नवप्रीत उर्फ नवी को भोरंज थाना और एसआईयू की टीम ने होशियारपुर से दबोचा है। इस आरोपी पर चिट्टा तस्करी के कई मामले में दर्ज हैं।
बीते 18 मई को भोरंज में जल शक्ति विभाग के मल्टीटास्क वर्कर साहिल गौतम से 5.3 ग्राम चिट्टा बरामद करने के मामले में पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है। साहिल ने यह चिट्टा नवप्रीत से खरीदा था। इस मामले में साहिल के अलावा संजय उर्फ बोटी सहित छह आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। यह सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। अब नवप्रीत को पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
प्रारंभिक जांच में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। महज 20 वर्षीय नवप्रीत हमीरपुर जेल में कई माह काट चुका है। उसने यहीं से हमीरपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में तस्करी के नेटवर्क को मजबूत किया। साथी कैदी के साथ मिलकर उसने नेटवर्क तैयार किया और कई लोगों को प्रदेशभर में यह चिट्टा सप्लाई कर रहा था। बीते मार्च माह में नवप्रीत हमीरपुर जेल से जमानत पर रिहा हुआ है।
विज्ञापन
यहीं पर रहकर उसने यहां पर तस्करी और अन्य मामले में कैद आरोपियों से संपर्क बनाए और चिट्टे की सप्लाई चेन को मजबूत किया। आरोपी नवप्रीत सिंह उर्फ नवी निवासी पुरन नगर टांडा रोड, जिला होशियारपुर का रहने वाला है। प्रारंभिक पूछताछ में नवप्रीत ने स्वीकार किया कि वह काफी समय से नशीले पदार्थ चिट्टा/हेरोइन की अवैध तस्करी कर रहा था तथा अभियोग में संलिप्त अन्य व्यक्तियों को कई बार नशा बेच चुका है।
हमीरपुर सहित साथ लगते जिलों में चिट्टे की सप्लाई चेन को तोड़ने में पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। आरोपी से पुलिस पूछताछ के दौरान यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह नशीला पदार्थ कहां से खरीदता था और किन-किन तरीकों के माध्यम से हिमाचल सहित अन्य राज्यों में सप्लाई करता था।
कोट
पूर्व संपर्कों के आधार पर तस्करी की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज एनडीपीएस के मामलों की कड़ियों को जोड़कर देखा जा रहा है। मामले की तह तक जाकर जांच की जा रही है।
-भगत सिंह ठाकु़र, एसपी, हमीरपुर