{"_id":"6724d90f187a63870e0a5689","slug":"nauhangi-youth-dies-under-suspicious-circumstances-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-139783-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नौहंगी के युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नौहंगी के युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
नशे का आदी बताया जा रहा है युवक
पुलिस ने ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। यह युवक मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के पास अपनी मां के साथ ढाबा चलाता था। गत दिवस अस्पताल में इसे गंभीर हालत में पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने युवक को पहले से ही मृत घोषित कर दिया।
नौहंगी निवासी युवक बीते बुधवार को अपने पिता को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में डायलिसिस करवाने के लिए लाया। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था। ऐसे में नशे की ओवरडोज की आशंका भी जताई जा रही है। बुधवार रात को वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था। सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले आए लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
युवक के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं शव का पोस्टमार्टम भी करवा दिया गया है। अब रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, इसके बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि युवक के ब्लड के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। ब्लड सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण पता चल पाएंगे।