फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   National river rafting competition will be held in Nadaun from October 4

नादौन में चार अक्तूबर से होगी राष्ट्रीय रिवर रॉफ्टिंग प्रतियोगिता

Sun, 19 Sep 2021 07:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
National river rafting competition will be held in Nadaun from October 4
National river rafting competition will be held in Nadaun from October 4
नादौन। राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन चार से आठ अक्तूबर तक नादौन में होगा। इस प्रतियोगिता के लिए सरकार ने 28 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। पर्यटन निगम की ओर से यह मेगा इवेंट करवाई जा रही है। नादौन में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां रिवर राफ्टिंग का आयोजन आरंभ हो चुका है और धीरे-धीरे पर्यटक व स्थानीय लोग इसका आनंद ले रहे हैं। आने वाले समय में और अधिक पर्यटक यहां आएं, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। पर्यटन क्षेत्र में युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए स्थानीय युवाओं को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों को इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने 28 लाख स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

अग्निहोत्री ने कहा कि पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए यहां पतन में व्यास नदी किनारे एक परिसर का निर्माण होगा। जिसके लिए 40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। इस परिसर में राफ्ट और अन्य उपकरण रखने व चेंजिंग रूम की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा आने वाले समय में यहां एक कैफे व राफ्टिंग खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन नादौन में होना गौरव की बात है।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता से क्षेत्र के युवाओं को जल क्रीड़ा के प्रति प्रेरणा मिलेगी और क्षेत्र को जल क्रीड़ा का बड़ा केंद्र बनाने के लिए भी मदद मिलेगी, ताकि भविष्य में यहां इस तरह के और आयोजन करवाएं जा सके। उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने कहा कि पहले यह प्रतियोगिता बीते फरवरी माह में होनी थी, लेकिन कोविड-19 के कारण स्थगित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed