{"_id":"6206a4de350559597a263533","slug":"national-level-holi-festival-will-be-celebrated-in-sujanpur-from-march-15-to-18-hamirpur-hp-news-sml399321298","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर में 15 से 18 मार्च तक मनेगा राष्ट्रस्तरीय होली उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर में 15 से 18 मार्च तक मनेगा राष्ट्रस्तरीय होली उत्सव
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
होली मेले को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिशानिर्देश देतीं उपायुक्त।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
हमीरपुर। सुजानपुर टीहरा के प्रसिद्ध राष्ट्रस्तरीय होली उत्सव को लेकर बैठक शुक्रवार को हमीर भवन में उपायुक्त देबश्वेता बनिक की अध्यक्षता में हुई। इसमें होली महोत्सव के संबंध में सभी आवश्यक प्रबंधों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि सुजानपुर में राष्ट्रस्तरीय होली उत्सव 15 से 18 मार्च तक कोरोना संबंधी सभी नियमों एवं सावधानियों के साथ आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी प्रशासनिक, पुलिस, नगर परिषद सुजानपुर और विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे मेला मैदान में उत्सव के संबंध में आवश्यक तैयारियां अभी से शुरू कर दें, क्योंकि अब इसके लिए केवल एक माह शेष है।
विज्ञापन
उत्सव में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए टेंडरिंग और अन्य प्रक्रियाएं अभी से ही शुरू कर देनी चाहिए, ताकि अंतिम समय में कोई समस्या न हो। लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग, बिजली बोर्ड और नगर परिषद सुजानपुर के अधिकारियों को आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाओं एवं प्रबंधों का प्रावधान करने तथा मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण इत्यादि कार्यों को अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। नगर परिषद सुजानपुर के कार्यकारी अधिकारी को आयोजन स्थल की सफाई और अतिरिक्त शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे आयोजन स्थल पर कोरोना रोधी वैक्सीनेशन का प्रबंध भी करें। देबश्वेता बनिक ने बताया कि होली उत्सव के उपलक्ष्य पर स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा। उत्सव के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं और अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। उत्सव को सफल बनाने के लिए शीघ्र ही विभिन्न उप समितियों का गठन किया जाएगा। बैठक में एडीएम जितेंद्र सांजटा ने होली उत्सव के लिए किए जाने वाले विभिन्न प्रबंधों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एसडीएम सुजानपुर डॉ. हरीश गज्जू, सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, डीएसपी रोहिन डोगरा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।