{"_id":"663b7f9a17978b4ce002a520","slug":"national-bird-peacock-found-dead-in-bela-area-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-127227-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बेला क्षेत्र में मृत अवस्था में मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बेला क्षेत्र में मृत अवस्था में मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर करवाया पोस्टमार्टम
लोगों ने पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने में विभाग का किया सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के बेला क्षेत्र में बुधवार सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत अवस्था में मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पशुपालन विभाग के विशेषज्ञों से राष्ट्रीय पक्षी मोर का पोस्टमार्टम करवाने के बाद क्षेत्र में ही विधिवत रूप से नियमों के तहत अंतिम संस्कार कर दिया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी राजीव सूद ने कहा कि राष्ट्रीय पक्षी मोर एसडीएम कॉलोनी नादौन के पास मृत पड़ा मिला। इसकी सुबह ही वन विभाग को सूचना दी थी। फिलहाल पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने में तो समय लगेगा लेकिन पशुपालन विभाग के चिकित्सकों ने मौत का कारण संक्रमण बताया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी राजीव सूद ने कहा कि अंतिम संस्कार के मौके पर स्थानीय लोगों ने मोर को मृत्यु शैया पर रखकर कपड़े से ढककर विधिवत अंतिम संस्कार स्थल तक पहुंचाया और राष्ट्रीय पक्षी का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने में विभाग का सहयोग किया।