{"_id":"6606b49fd24db14fab05c8fd","slug":"national-assessment-council-visited-government-college-bhoranj-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-124588-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: राष्ट्रीय मूल्यांकन परिषद ने राजकीय महाविद्यालय भोरंज का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: राष्ट्रीय मूल्यांकन परिषद ने राजकीय महाविद्यालय भोरंज का किया दौरा
विज्ञापन
प्राचार्य ने पिछले पांच वर्ष के कार्यों और उपलब्धियों के बारे में बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यापन परिषद (नेक पीयर टीम) ने शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय भोरंज का दौरा किया। नेक पीयर दल में अध्यक्ष डॉ बलबिंद्र सिंह, समन्वयक डॉ. खुर्शीद अहमद मीर, सदस्य डॉ. एम लीलावथी और डॉ. प्रमोद पटियाल शामिल हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर, प्राध्यापक, रोवर रेंजर, ईको क्लब, एनएसएस के स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में नेक पीयर दल का जोर-शोर से स्वागत किया। स्थानीय लोक कलाकारों के समूह ने लोक संगीत से दल का स्वागत किया। इस टीम ने भोरंज कॉलेज पहुंचकर यहां का बारीकी से मूल्यांकन किया।
प्राचार्य ने महाविद्यालय के पिछले पांच वर्ष के कार्यों और उपलब्धियों को नेक पीयर दल के सामने प्रस्तुत किया। विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभागों की प्रस्तुति प्रस्तुत की। आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ समन्वयक ने शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए शुरू की गई विभिन्न पहल का ब्योरा प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व छात्र और