{"_id":"68ebfea0ab85fdbc650553d9","slug":"narayan-seva-samitis-building-will-be-ready-in-november-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-169927-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नारायण सेवा समिति का भवन नवंबर में तैयार होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नारायण सेवा समिति का भवन नवंबर में तैयार होगा
Mon, 13 Oct 2025 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
समाजसेवी संस्था नारायण सेवा समिति का निर्माणाधीन भवन। संवाद
बिझड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था नारायण सेवा समिति को शीघ्र ही अपने भवन की सुविधा मिलेगी। समिति की ओर से 25 लाख रुपये की लागत से बिझड़ी कुआं चौक पर दोमंजिला भवन का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
निर्माण कार्य नवंबर माह तक पूरा हो जाएगा, जिससे समिति के लोगों को सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने में काफी सुविधा मिलेगी। नारायण सेवा समिति का गठन बिझडी के कुआं चौक शिव मंदिर में हुआ है।
पूर्व में कुछेक लोग ही समिति से जुड़े थे, लेकिन धीरे-धीरे वरिष्ठ नागरिकों के साथ अन्य लोग समिति से जुड़ते गए। इसके बाद अब समिति में 377 सदस्य शामिल हो गए हैं। निजी भवन की सुविधा न होने से समिति के सदस्यों को सामाजिक समारोह आयोजित करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब समिति सदस्यों ने आपसी सहयोग से भवन का निर्माण शुरू कर दिया है। इससे समिति के सदस्यों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
समिति के प्रधान ओंकार पठानिया, मुख्य संरक्षक दीनानाथ, सचिव करतार सिंह ढिल्लों ने बताया कि कमेटी का कार्य शिव मंदिर से चलाया जा रहा है। अब मंडी चौक पर नए भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिससे आगामी समय में समिति का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन होगा। संवाद