फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nandini and Raghav won gold in shooting

Hamirpur (Himachal) News: नंदिनी और राघव ने शूटिंग में जीता गोल्ड

Mon, 12 May 2025 07:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 12 May 2025 07:54 AM IST
विज्ञापन
Nandini and Raghav won gold in shooting
बाल स्कूल हमीरपुर में आयोजित राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
बाल स्कूल हमीरपुर में राइफल शूटिंग चैंपियनशिप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला राइफल एसोसिएशन हमीरपुर की ओर से दो दिवसीय राइफल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल, 50 मीटर स्टैंडर्ड राइफल और 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा करवाई गई। इसमें काफी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। पीएम श्री शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में 12 वर्ष से अधिक आयु के लड़के और लड़कियों शूटिंग स्पर्धा में बढ़चढ़ कर भाग लिया।

चैंपियनशिप में जिला राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्नल चेत राम चौहान में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने राइफल शूटिंग चैंपियनशिप के विजेता प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। विजेता प्रतिभागी हमीरपुर की तरफ से प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला स्तरीय चैंपियनशिप विभिन्न स्पर्धाओं में नंदिनी, हरीश राघव, तिंजिन, प्रग्रति, राघव, दिनेश, अंश धीमान, यशवीर, सुभम जसवाल और संजय कुमार ने गोल्ड मेडल जीते हैं। इसके अलावा हिमांशू, आशीष, अरविंद, सिल्वर और अमित कुमार ने रजत पदक अपने नाम किया है। इसके अलावा तीन स्पर्धाओं में पुष्प भारद्वाज और अनिल कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed