फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Names can be registered in voter lists till May 4: Dr. Rohit

4 मई तक मतदाता सूचियों में दर्ज करवा सकते हैं नाम : डॉ. रोहित

Sat, 20 Apr 2024 07:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
चबूतरा स्कूल में दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। भारत निर्वाचन आयोग के जागरूकता कार्यक्रम स्वीप यानि सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता के तहत शनिवार को विधानसभा क्षेत्र 37-सुजानपुर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चबूतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 37-सुजानपुर के निर्वाचन अधिकारी डॉ. रोहित शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी युवा अपने नाम मतदाता सूचियों में अवश्य दर्ज करवाएं, ताकि वे एक जून को होने वाले मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। एसडीएम ने बताया कि पात्र लोग 4 मई तक अपने नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए वे अपने बूथ लेवल अधिकारी या एसडीएम अथवा तहसील कार्यालय में संपर्क करें। राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल एनवीएसपी और वोटर हेल्पलाइन एप पर भी ऑनलाइन पंजीकरण करवाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के मतदाताओं और विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed