फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nagar Panchayat status was achieved, but arrangements are still out of track.

Hamirpur (Himachal) News: नगर पंचायत का दर्जा तो मिला, व्यवस्थाएं अभी पटरी से बाहर

Sat, 17 Jan 2026 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 17 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat status was achieved, but arrangements are still out of track.
बड़सर में मिनी सचिवालय के नजदीक कूड़े के ढेर में मुंह मारते हुए लावारिस पशु। संवाद
बड़सर (हमीरपुर)। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बावजूद बड़सर में व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं लौट सकी हैं। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद भी धरातल पर प्रशासन की ओर से कूड़े को उठाने के लिए व्यवस्था नहीं बन पाई है।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे राहगीरों व लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारिक क्षेत्र के रूप में प्रगति के पथ पर अग्रसर मैहरे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दम तोड़ती नजर आ रही है। बाजार की मुख्य सड़क पर लगे साइन बोर्ड के पास खुले में कूड़े के ढेर लगे रहने से न केवल बाजार की सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

बाजार का व्यस्त हिस्सा होने के कारण यहां से रोजाना सैकड़ों वाहन और पैदल राहगीर गुजरते हैं। स्थानीय दुकानदारों पुरुषोत्तम चंद, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, नरेश कुमार, राज कुमार, लवली और ठाकुर दास ने बताया कि कई बार कूड़ा समय पर नहीं उठाया जाता, जिससे बदबू फैल जाती है। मच्छर व अन्य कीट पनपने लगते हैं। ग्राहक भी गंदगी देखकर बाजार आने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका सीधा असर उनके व्यवसाय पर पड़ रहा है। पशु कूड़े के ढेर पर मुंह मारते हुए सड़क पर आ जाते हैं, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी इस स्थान पर पशुओं की वजह से कई बार अफरा-तफरी की स्थिति बन चुकी है।

---

बाजार कमेटी स्वच्छता को लेकर पूरी तरह गंभीर है। बाजार में रोजाना सफाई कर्मचारी तैनात रहते हैं और कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी प्रतिदिन बाजार का चक्कर लगाती है। साइन बोर्ड के पास कूड़ा जमा होने की जानकारी उन्हें मिली है और आगे से इस स्थान पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। -सतीश राठौर, उपप्रधान, व्यापार मंडल बड़सर



बड़सर को नगर पंचायत का दर्जा मिला है। अभी कूड़ा उठाने को लेकर व्यवस्था नहीं बन पाई है। मिनी सचिवालय के नजदीक एक व्यक्ति को कूड़ा उठाने के लिए अधिकृत किया गया है, लेकिन उसका टेंडर पूरा नहीं हुआ है। शहर में कूड़ा उठाने काे लेकर शीघ्र ही व्यवस्था कर दी जाएगी, ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। -स्वाति डोगरा, एसडीएम बड़सर

बड़सर में मिनी सचिवालय के नजदीक कूड़े के ढेर में मुंह मारते हुए लावारिस पशु। संवाद

बड़सर में मिनी सचिवालय के नजदीक कूड़े के ढेर में मुंह मारते हुए लावारिस पशु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article