नादौन (हमीरपुर)। नाबार्ड के सौजन्य से राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक की ओर से शिमला में आयोजित स्टेट क्रेडिट सेमिनार में नादौन की सेरा सहकारी सभा को बेहतर कार्य के लिए विशेष तौर पर सम्मानित किया गया है। सहकारी सभा सेरा की ओर से सचिव अनिल पराशर तथा सदस्य रमेश चंद्र पराशर ने शिमला में यह सम्मान प्राप्त किया। सभा को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।
सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की। इस दौरान नाबार्ड, रिजर्व बैंक तथा अन्य बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। अनिल पराशर ने मुख्यमंत्री सहित नाबार्ड के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान से नादौन ही नहीं बल्कि जिला हमीरपुर गौरवान्वित हुआ है। सभा के प्रधान प्रीतम चंद, उपप्रधान अमित चंद, दिलीप पराशर, राजेंद्र सिंह, सुभाष चंद आदि की मेहनत तथा लग्न से ही यह सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने सभा के समस्त सदस्यों तथा क्षेत्रवासियों को इसके लिए बधाई दी है।