फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nadaun residents are troubled by encroachment

Hamirpur (Himachal) News: अतिक्रमण से परेशान हैं नादौन के बाशिंदे

Sat, 12 Oct 2024 08:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 08:47 PM IST
विज्ञापन
मुख्य बाजार में चलना फिरना मुश्किल
विज्ञापन


नपं ने लंबे समय से नहीं किया है बाजार का निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन/कांगू(हमीरपुर)। नपं नादौन के मुख्य बाजार सहित नादौन ज्वालाजी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमणकारियों और बाइक चालकों की मनमानी राहगीरों पर भारी पड़ रही है। इससे रोजाना मुख्य बाजार और राष्ट्रीय राज मार्ग पर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। बार-बार नगर पंचायत और प्रशासन अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दे रहे हैं लेकिन दुकानदार अपनी मनमर्जी से सामान को एक दिन हटाकर दोबारा सजा दे रहेे हैं। वहीं, शहर में आने वाले बाइक सवार भी अपनी बाइकों को राष्ट्रीय राज मार्ग किनारे बेतरतीब ढंग से पार्क कर रहे हैं। इससे जाम लगना आम बात हो गई है। नादौन के मुख्य बाजार में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे सामान लगाकर अतिक्रमण किया हुआ है। इससे बाजार की चौड़ाई कम होने से ग्राहकों व राहगीरों को इस स्थल से निकलने में परेशानी झेलनी पड़ती है लेकिन इस समस्या की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। लोगों रमेश, कपिल, नीलम, कविता आदि ने कहा कि अतिक्रमण के कारण मुख्य बाजार की सड़कें सिकुड़ती जा रही हैं। इससे व्यापारियों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अतिक्रमण के कारण ग्राहक घंटों तक भीड़ में फंसे रहते हैं और बाहर मुख्य सड़क पर पहुंच कर भी उन्हें जाम से निपटना पड़ता है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अतिक्रमण हटाने के नाम पर चुप्पी साधे हुए है। लंबे समय से अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई है। इस बारे में एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने कहा कि नादौन बाजार सहित मुख्य सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। जल्द ही इस संबंध में व्यापारियों के साथ भी बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed