फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nadaun police arrested four youths with chitta

Hamirpur (Himachal) News: नादौन पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए चार युवक

Thu, 20 Apr 2023 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। नादौन पुलिस ने गश्त के दौरान दो अलग मामलों में चार युवकों से 9.5 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है। बुधवार मध्यरात्री अन्वेषणाधिकारी अन्य कर्मचारियों के साथ मसेह खड्ड के पास गश्त और यातायात चेकिंग पर थे। उसी समय अंब से नादौन की तरफ एक मोटरसाइकिल आया। जिसे रुकने का इशारा किया। इस पर मोटरसाइकिल चालक ने पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल को पीछे ही रोक दिया। मोटरसाइकिल के पीछे एक अन्य युवक भी बैठा हुआ था। दोनों युवक मोटरसाइकिल छोड़कर पीछे की तरफ भागने लगे और भागते हुए चालक ने अपनी पेंट की जेब से एक पुड़िया निकालकर जमीन पर फेंक दी।
विज्ञापन


दोनों युवकों को काबू करके उनका नाम और पता पूछा तो मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम अमित कालिया उर्फ अजू, गांव जंदली राजपूतां, डाकघर जोलसप्पड़, जिला हमीरपुर और पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सुनील कुमार, गांव कंडरोला, डाकघर पुतड़ियाल, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर बताया तथा फेंकी गई पुड़िया को चैक करने पर इसमें कुल सात ग्राम चिट्टा पाया गया। दोनों ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में नादौन पुलिस आधी रात ढाई बजे के करीब हर मंदिर चौक पर नाका लगाकर गाड़ियों को चेक कर रही थी। उसी समय भरमोटी की तरफ से दो व्यक्ति पैदल आए। जो पुलिस को देखकर घबरा गए और पीछे मुड़कर भागने लगे। इनमें से एक व्यक्ति ने अपनी जेब से एक पाउच निकालकर सड़क की ओर अंधेरे में फेंक दिया। शक होने पर दोनों व्यक्तियों को अन्य कर्मचारियों की सहायता से काबू किया गया। पाउच को चैक किया तो उसके अंदर से 2.5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम सूरज, गांव कृष्णा नगर वार्ड नंबर 1 हमीरपुर और अश्वनी कुमार, गांव कृष्णा नगर हमीरपुर बताया। दोनों ही अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और नोटिस पर रिहा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed