{"_id":"641de6505d1357f5ad099f44","slug":"nadaun-market-shrunk-due-to-encroachment-jam-also-became-common-hamirpur-hp-news-c-19-1-99367-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अतिक्रमण से सिकुड़ा नादौन बाजार, जाम भी हुआ आम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अतिक्रमण से सिकुड़ा नादौन बाजार, जाम भी हुआ आम
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन का मुख्य बाजार अतिक्रमण के कारण प्रतिदिन सिकुड़ते जा रहा है। दुकानदारों द्वारा प्रतिदिन सड़कों पर दुकानदारी सजाई जा रही है। जिससे सड़क पर गुजरने वाले वाहनों और राहगीरों का गुजरना मुश्किल हो गया है।
ऐसे में बाजार में जाम लगाना आम हो गया है। लोगों के शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों अभिषेक, मुकुल ठाकुर, सुमन, दीपक, विनोद और विक्रम आदि ने कहा कि बाजार में अधिकतर दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सड़क पर सामान सजाया हुआ है।
वहीं, बाजार में निजी वाहनों को खड़ा करने के लिए कोई जगह भी चिह्नित नहीं है। ऐसे में निजी वाहन भी सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं। जिससे अकसर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है लेकिन बढ़ते अतिक्रमण के कारण नगर पंचायत का आंखें मूंद कर बैठना किसी बड़ी लापरवाही से कम नहीं है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र अतिक्रमण की समस्या का हल करने की मांग की है।
विज्ञापन
दुकानदार स्वयं ही यदि अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा आने वाले समय में और कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एनएच किनारे फुटपाथ पर रेहड़ियां लगाई गईं हैं, जिससे पैदल चलने वाले लोग कभी भी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।
हर्षित शर्मा, सचिव, नगर पंचायत नादौन