{"_id":"6079d1b18ebc3e591351e8d3","slug":"nadaun-amtar-road-dedicated-to-people-after-upgrade-hamirpur-hp-news-sml3676825150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपग्रेडेशन के बाद नादौन-अमतर सड़क लोगों को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपग्रेडेशन के बाद नादौन-अमतर सड़क लोगों को समर्पित
विज्ञापन
नादौन-अमतर-टिल्लू सड़क का लोकार्पण करते मंत्री अनुराग ठाकुर।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत एक करोड़ की लागत से अपग्रेड हुई नादौन, बेला, अमतर, टिल्लू सड़क का उद्घाटन किया। इस मौके पर अमतर के आंबेडकर भवन में आयोजित सूक्ष्म कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में आरंभ हुई प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना ने ग्रामीण भारत की तस्वीर और तकदीर ही बदल दी है। इसी योजना के कारण हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य समेत देश के सभी प्रदेशों के गांव-गांव में आधुनिक सड़कें पहुंच पाई हैं। योजना के तहत हमीरपुर जिले की 165 सड़कों के लिए करीब 300 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। इनमें से 142 सड़कों के कार्य पूरे हो चुके हैं। इससे जिले के 1132 गांवों एवं बस्तियों को सड़कों से जोड़ा गया है।
इसके अलावा नाबार्ड के माध्यम से भी कई सड़कें बनाई गई हैं। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अमतर सड़क के सुदृढ़ीकरण से यहां स्थानीय लोगों के अलावा देश के अन्य प्रदेशों से आने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों को भी काफी सुविधा होगी। क्षेत्र के नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों को भी उन्होंने शुभकामनाएं दीं। कोरोना पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस वैश्विक महामारी की दूसरी लहर बहुत तेजी से बढ़ रही है। इसलिए सभी लोग पूरी सावधानी बरतें। बड़े और भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रमों से फिलहाल परहेज करें।
कोरोना वायरस की चेन को हमें ही तोड़ना पड़ेगा वरना यह हमें तोड़ देगा। वह स्वयं आने वाले कुछ हफ्तों तक कोई भी बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम नहीं करेंगे। उन्होंने बेला पंचायत के विभिन्न कार्यों के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैप्टन हरदयाल सिंह और महामंत्री पवन शर्मा ने उनका स्वागत किया और नादौन विधानसभा क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों का ब्योरा दिया।