फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NA

Hamirpur (Himachal) News: मामूली बहस के बाद 20 साल के युवक ने जेसीबी चालक के पेट में घोंपा चाकू

Thu, 19 Jan 2023 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत जोलसप्पड़ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में बुधवार को एक युवक ने जेसीबी मशीन चालक के पेट में चाकू घोंप कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़ित को गंभीर अवस्था में तुरंत हमीरपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। 25 वर्षीय मुनीष राणा निवासी गांव हार जोलसप्पड़ क्षेत्र निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में जेसीबी चालक है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे उसकी अपने ही शिष्य 20 वर्षीय नितेश उर्फ रिशु निवासी गांव नेरी के साथ कुछ मामूली बात को लेकर बहस हुई। जिस पर नितेश ने मुनीष को चाकू घोंप दिया। ये दोनों आपस में रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन

मुनीष ने बताया कि नितेश बुधवार को तीन दिन के बाद काम पर वापस लौटा था। जब उसने उसे पूछा कि वह इतने दिन तक कहां था तो नितेश बुरी तरह भड़क गया। दोनों के बीच बहस के दौरान नितेश आपा खो बैठा और उसने मुनीष के पेट में चाकू घोंप दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, गंभीर घायल मनीष को अन्य कर्मचारियों ने तुरंत हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने कहा कि आरोपी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है और शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, मेडिकल अस्पताल हमीरपुर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि घायल व्यक्ति की आंत का आपरेशन होगा। अस्पताल में उसे उचित उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed