फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NA

Hamirpur (Himachal) News: पंचायत प्रधानों को दो बार हाजिरी मंजूर नहीं

Thu, 19 Jan 2023 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। खंड विकास अधिकारी बिझड़ी के सभागार में बुधवार को क्षेत्र की 52 ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने बैठक का आयोजन किया। जिसमें जनप्रतिनिधियों ने मनरेगा के लिए बनाए गए राष्ट्रीय निगरानी प्रणाली साफ्टवेयर में दिन में दो बार हाजिरी लगाने का विरोध किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मनरेगा के लिए बनाए गए सॉफ्टवेयर में बदलाव करने की जरूरत है। जिसके लिए वे सरकार को प्रस्ताव भी भेजेंगे। पंचायत प्रधान संघ बिझड़ी के प्रधान संजय शर्मा ने कहा कि मनरेगा के तहत सार्वजनिक विकास कार्य करवाना पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आसान नहीं है। अब एक जनवरी से सरकार के आदेशानुसार जहां भी पंचायत द्वारा सार्वजनिक काम करवाए जा रहे हैं, वहां पर कार्यरत श्रमिकों की दिन में दो बार हाजिरी लगाना और साथ में काम करते हुए उनका फोटो अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है। पंचायत प्रधानों ने कहा कि क्या सरकार को पंचायत प्रतिनिधियों के ऊपर विश्वास नहीं रहा है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय निगरानी प्रणाली (नेशनल मॉनिटरिंग सिस्टम) मनरेगा में थोंपकर सार्वजनिक कामों को करवाना और भी जटिल कर दिया है। उन्होंने मांग की है कि पंचायत प्रतिनिधियों को मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों की हाजिरी लगाने के लिए बाध्य न किया जाए। वहीं, सरकार ने यह दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि जो कोई अपना व्यक्तिगत काम मनरेगा के तहत करवाना चाहता है, उसका खर्च पहले स्वयं वहन करेगा। फिर खर्च की गई राशि लाभार्थी के खाते में डाली जाएगी। परंतु गरीब व्यक्ति इतने रुपये खर्च नहीं कर सकता। पंचायती राज विभाग ने यह आदेश दिया है कि मिस्त्री को मात्र 396 रुपये ही दिहाड़ी मिलेगी। ऐसे में सवाल यह उठता है कि 396 रुपये में मिस्त्री कैसे मिल पाएगा। विकास खंड बिझड़ी के 52 पंचायतों के प्रधानों ने एक स्वर में कहा है कि मनरेगा के सॉफ्टवेयर में बदलाव किया जाए अन्यथा आने वाले समय में मनरेगा कार्य बंद भी हो सकते हैं। प्रधान संजय शर्मा ने कहा कि जल्द ही मनरेगा में आ रही समस्या बारे पंचायती राज विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। जिससे कि मनरेगा के सॉफ्टवेयर में बदलाव हो सके और पंचायत प्रतिनिधि पंचायत के विकासात्मक कार्य को बढ़ावा दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed