{"_id":"5f78c2838ebc3e91b537d3ac","slug":"murder-case-hamirpur-hp-news-sml3471694197","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: पहले जूस में जहर मिलाया फिर गला घोंट कर की युवती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: पहले जूस में जहर मिलाया फिर गला घोंट कर की युवती की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत धनेड़ पंचायत के तलाशी कलां गांव की युवती की हत्या मामले में आरोपी ने पुलिस रिमांड में रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कबूला है कि उसने धोखे से युवती को पहले जूस में जहर मिलाकर पिलाया। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी युवती के शव को पूरी तरह से दफन भी नहीं कर पाया था। उसने लाश के ऊपर हलकी सी मिट्टी डाली थी।
इस वजह से जंगली जानवरों ने मृत शरीर को नोंच लिया। खुदाई के बाद शरीर के कुछ हिस्सों की हड्डियां ही मिली थी। अधिकतर अंग गायब थे। पहले भी युवक से इस मामले पूछताछ होती रही लेकिन उसने पुलिस को गुमराह किया। बीते मंगलवार को परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो उसे जुर्म कबूल लिया। पांच दिन के पुलिस रिमांड में उसने कई खुलासे किए हैं। बता दें कि तलाशी कलां गांव की युवती मई से लापता थी। उसे गांव के ही एक युवक ने मारकर नाले में दफना दिया था। थाना प्रभारी सदर संजीव गौतम का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी युवक ने कबूला है कि उसने जूस में युवती को पहले जहर पिलाया और उसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसे नाले में दफना दिया।