फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Murder Case

हत्या के मामले में दो और धरे, अब तक चार लोग हो चुके गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2020 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। लंबलू हत्याकांड में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने बड़सर के पास गाड़ी से गिरफ्तार किया। चार आरोपियों में से दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हैं। वे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। फरार चल रहे दो आरोपियों को अब पुलिस रविवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

रिमांड पर चल रहे आरोपियों से पूछताछ जारी है। हालांकि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान यह कबूल किया है कि गाड़ी में युवक के साथ उनकी लड़ाई हुई। इतने में युवक ने चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। उन्होंने शव को खड्ड किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। यह कहानी कहां तक सच है, यह तो पुलिस की पूछताछ पूरी होने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन

बीते बुधवार को लंबलू-डबरहेड़ा सड़क के समीप खड्ड किनारे तहसील गलोड़ के कश्मीर गांव के एक 32 वर्षीय युवक का शव मिला था। मृतक के परिजनों ने वीरवार को शव की शिनाख्त की। उन्होंने बेटे को घर से ले नौकरी लगाने के नाम पर ले जाने वाले घुमारीं गांव के युवक और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने घुमारीं गांव के एक युवक और लंगवाण गांव के उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया। इस हत्याकांड में चार लोग संलिप्त थे। शेष दो लोग संदीप उर्फ भोलू और काकू फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें पुलिस ने बड़सर के पास गिरफ्तार किया। एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि फरार चल रहे युवकों के अनुसार वह हत्या के बाद दिल्ली भाग गए थे। उन्हें बड़सर के समीप एक कार से गिरफ्तार किया गया है। इन्हें रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। शेष दो ने रिमांड के दौरान एक कहानी बताई है, यह कहां तक सच है यह तो छानबीन के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed