फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Murder accused out of police custody even after two days

हत्या आरोपी दो दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Tue, 08 Nov 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत आने वाले लाहलड़ी क्षेत्र में खेतों में हुए जमीन विवाद में वृद्ध को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी पुलिस पहुंच से बाहर है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है। तीनों टीमें विभिन्न जगहों पर दबिश देकर आरोपी की तलाश कर रही हैं। आरोपी के रिश्तेदारों के घर पर भी पुलिस ने दबिश दी है।
विज्ञापन

हालांकि, अभी तक उसका सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है। मामले में एक महिला को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है, जिसे बुधवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा। जमीन विवाद के बीच बीते सोमवार को लाहलड़ी क्षेत्र में एक वृद्ध पर डंडे से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया गया था तथा उसकी बहू को भी चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया था। मामले में आरोपी युवक की मां को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जबकि आरोपी युवक मौके से फरार हो गया था। आरोपी की धरपकड़ के लिए सोमवार के दिन भी पुलिस टीम ने प्रयास किए लेकिन वह नहीं मिला। मंगलवार के दिन भी तीन टीमें इसकी तलाश में जुटी रहीं। बताया जा रहा है कि आरोपी के रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई है। इसके साथ ही अन्य पहलुओं के मद्देनजर भी पुलिस ने मामले की जांच की है। इस बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें लगातार इसकी तलाश कर रही हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed