फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Municipal Council removed encroachment from Lower Bazaar Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद ने लोअर बाजार हमीरपुर से हटाया अतिक्रमण

Thu, 26 Sep 2024 07:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 26 Sep 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर ने बुधवार को लोअर बाजार में पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। एक दर्जन से अधिक दुकानदारों ने लंबे समय से मुख्य सड़क और निकासी नालियों पर सामान सजाया हुआ था। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लोअर बाजार हमीरपुर में स्थित मेडिकल कॉलेज के समीप कुछ दुकानदारों ने सामान को निर्धारित दायरे के बाहर लगा रखा था। कई बार चेतावनी देने के बावजूद भी यह नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। ऐसे में वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को भी आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में लोग नगर परिषद के पास शिकायतें भी कर रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार को नगर परिषद हमीरपुर की टीम पुलिस को लेकर बाजार में पहुंची और अतिक्रमण हटाया। इस दौरान टीम ने दुकानदारों को सफेद पट्टिका के अंदर ही सामान रखने के निर्देश दिए और नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर ने कहा कि शिकायतों के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है ताकि बाजार में अव्यवस्था को समाप्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed