फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Municipal Corporation's meat testing exercise buried in files

Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम की मांस जांच की कवायद फाइलों में दफन

Sun, 23 Nov 2025 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 23 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। स्लॉटर हाउस न होने के कारण मांस की जांच के लिए नगर निगम हमीरपुर की कवायद फाइलों में ही दफन होकर रह गई है। इससे लोगों के स्वास्थ्य को लेकर भी प्रश्न चिन्ह लग गया है।
नगर निगम के तहत कई वर्ष पुराना स्लॉटर हाउस जर्जर हालत में पहुंच गया है। स्लॉटर हाउस की मरम्मत न होने के कारण इसका प्रयोग बंद कर दिया गया है। इसके कारण मांस विक्रेता की पौ बारह हो रखी है।
विज्ञापन

नियमों के अनुसार मांस को बेचने से पहले पशुपालन विभाग के चिकित्सक मांस की जांच करते हैं। इसमें विशेष ध्यान रखा जाता है कि मांस खराब न हो। अगर मांस खाने योग्य नहीं है, तो उसे बेचा नहीं जा सकता है। इसके अलावा गर्भवती बकरी का मांस भी बेचा नहीं जा सकता है, लेकिन जांच न होने के कारण यह तय नहीं किया जा सकता है कि बेचा जा रहा मांस खाने योग्य है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर शहर में प्रतिदिन 50 से अधिक बकरे काटे जाते हैं। मांस की जांच करवाने के लिए एक निर्धारित फीस भी वसूली जाती है। इसके अलावा पशुओं को केवल स्लॉटर हाउस में ही काटा जाता है तथा उसके अवशेषों को तय नियमों के अनुसार ही नष्ट किया जाता है, लेकिन स्लॉटर हाउस न होने के कारण सब नियम तार-तार होकर रह गए हैं।

शहर में विभिन्न स्थानों पर मांस विक्रेता हैं। इनमें बस स्टैंड और भोटा चौक आदि शामिल हैं। हालांकि नगर निगम हमीरपुर के अधिकारी भी इस समस्या से भली-भांति अवगत हैं, लेकिन कदम उठाने के लिए कोई नीति नहीं बन पाई है। हालांकि अधिकारी शीघ्र ही स्लॉटर हाउस की मरम्मत कर उसे शुरू करने के दावे कर रहे हैं। ऐसे में देखना यह है कि यह दावे कब तक धरातल पर उतरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed