फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Municipal Corporation cancels permission for trade fair, now fair will be held in the ground for only five days

Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम ने रद्द की ट्रेड फेयर की अनुमति, अब मैदान में केवल पांच दिन लगेंगे मेले

Thu, 15 Jan 2026 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 15 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला ने दाड़ी मैदान में लगने वाले ट्रेड फेयर की अनुमति को रद्द कर दिया है। यह निर्णय वीरवार को नगर निगम कार्यालय में हुई फाइनांस कमेटी की बैठक में लिया गया है। नगर निगम ने यह निर्णय हाल ही में हुए कांगड़ा वैली कार्निवल के चलते लिया है। दोनों कार्निवल में अंतर न रहने और व्यापार मंडलों की ओर से किए गए विरोध के बाद अनुमति को रद्द किया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही अब नगर निगम के मैदानों पर केवल पांच दिन का ही मेला लगाने की अनुमति मिलेगी। इससे पहले नगर निगम की ओर से मेला लगाने का समय निर्धारित नहीं था और 10 दिन की अनुमति दी जाती थी जबकि मेले इसके बाद भी चले रहते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। यह निर्णय धर्मशाला के लोकल व्यापारियों की ओर से लगातार किए गए रहे विरोध के बाद लिया गया है। नगर निगम की ओर से आयोजित बैठक के बाद आयुक्त जफर इकबाल की ओर से प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर निगम के मैदानों पर मेला लगाने या किसी अन्य गतिविधि को करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अनुमति लेनी होगी। फाइनांस समिति की ओर से गतिविधि करवाने के लिए केवल पांच दिन का समय दिया जाएगा जबकि मेले से दो दिन पहले और मेले के बाद दो दिन का समय सामान लगाने और उठाने के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फाइनांस कमेटी की ओर से व्यापारिक मेला लगाने के लिए मैदान की फीस में भी बढ़ोतरी की गई है। पहले नगर निगम की ओर से मैदान का प्रतिदिन केवल 21,000 रुपये शुल्क लिया जाता था। अब नगर निगम की ओर से प्रतिदिन एक लाख रुपये की राशि शुल्क के रूप में ली जाएगी। यदि मेला निर्धारित तिथि से एक दिन भी अधिक चलता है तो उसे प्रतिदिन की फीस का दोगुना शुल्क देना होगा। इकबाल ने कहा कि अब नगर निगम के मैदानों में केवल सांस्कृतिक, सोशल, विभागीय व अन्य गतिविधियों के लिए ही दिया जाएगा। नगर निगम के मैदान ट्रेड फेयर के लिए नहीं बनाए गए हैं। साथ ही उन्होंने व्यापार मंडल से मेला लगाने की एनओसी को लेकर कहा कि यह आवश्यक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed