फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   mumbay return send to quarteen

मुंबई से नादौन लौटे 6 लोग, क्वारंटीन सेंटर भेजे

Sun, 17 May 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। मुंबई से टैक्सी के माध्यम नादौन पहुंचे एक ही परिवार के 6 लोगों को क्वारंटीन सेंटर के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। जब यह परिवार नादौन पहुंचा तो प्रशासन को इस बात की सूचना तक नहीं थी। बार-बार अधिकारियों से संपर्क करने के बाद भी उन लोगों को क्वारंटीन सेंटर में भेजने में काफी असुविधा हुई। रविवार को जैसे ही मुंबई से परिवार के 6 लोग टैक्सी से नादौन पहुंचे तो पंचायत प्रधान जलाड़ी बीना देवी से बात करने पर पता चला कि इन लोगों के ठहरने की व्यवस्था दसवीं पातशाही गुरुद्वारा नादौन में की गई थी। लेकिन, जब ये गुरुद्वारा पहुंचे तो इन लोगों को गुरुद्वारा के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिली। मुंबई से लौटे परिवार ने प्रशासनिक अधिकारियों से मोबाइल के माध्यम से बात करने की कोशिश की। लेकिन, फोन पर बात नहीं हो पाई। काफी देर के बाद उपमंडल अधिकारी नादौन विजय कुमार जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने स्थिति को संभालते हुए इन लोगों को गोना करोर डाइट में जाने की अनुमति दी। एसडीएम नादौन विजय कुमार ने बताया कि मुंबई से लौटा परिवार जलाडी पंचायत से संबंधित है और यह सभी लोग 14 दिन के लिए क्वारंटीन सेंटर गोना करोर डाइट में ही रहेंगे। एसडीएम नादौन ने उपरोक्त सभी लोगों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed