फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Multi-storey inn built without fire safety arrangements, fire department raises questions

Hamirpur (Himachal) News: बिना अग्निसुरक्षा प्रबंधों के खड़ी कर दी बहुमंजिला सराय, अग्निशमन विभाग ने उठाए सवाल

Fri, 21 Feb 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 21 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Multi-storey inn built without fire safety arrangements, fire department raises questions
दियोटसिद्ध में निर्मित पांच मंजिला सराय भवन। संवाद।
हमीरपुर। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में करोड़ों रुपये खर्च कर खड़े किए गए पांच मंजिला सराय भवन में अग्निशमन सुरक्षा से जुड़े निर्धारित प्रबंध नहीं किए गए हैं। ऐसे में अग्निशमन विभाग हमीरपुर की ओर से आपत्तियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन

आपत्तियां लगने के बाद अब इन कमियों को पूरा करने के लिए कदमताल शुरू हो गया है। इस भवन का निर्माण बीएसएनएल की ओर से किया जा रहा है। बीएसएनएल ने यह ठेका कंपनी को सौंपा है। 10़ 87 करोड़ की लागत से इस भवन का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 से इस सराय भवन का निर्माण कार्य जारी है। इस सराय भवन में पार्किंग की व्यवस्था भी धरातल पर है। हालांकि इस कार्य को कर रही कंपनी की ओर से हर मंजिल में अग्निशमन सुरक्षा के लिए अग्निशमन सिलेंडर लगाए गए हैं, लेकिन 15 मीटर से अधिक ऊंचाई के भवनों में स्प्रिंकलर और हॉज सिस्टम लगाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अब इस सिस्टम लगाने की व्यवस्था भी की जा रही है। हालांकि अब यह कार्य किस माध्यम से करवाया जाएगा, यह स्पष्ट नहीं है। बीएसएनएल के अधिकारियों का तर्क है कि अग्निशमन विभाग की आपत्तियों के बाद जरूरी व्यवस्था की जाएगी। दरअसल लंगर भवन की ओर से इस भवन में तीन मंजिल की ऊंचाई 15 मीटर से कम है। इस दूरी को आधार बनाकर ही आर्किटेक्चर और स्ट्रक्चर डिजाइन के हिसाब से अग्निशमन की व्यवस्था की गई थी।
वहीं, जब अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने भवन का निरीक्षण किया, तो धरातल की पार्किंग से लेकर पांचवीं मंजिल तक पैमाइश की गई, जो कि 15 मीटर से कहीं अधिक है। ऐसे में अग्निशमन विभाग ने आपत्ति लगाई है, ताकि भवन के लोकार्पण से पूर्व सुरक्षा प्रबंधों को पूरा किया जा सके।
इस भवन का निर्माण अगस्त 2022 में शुरू किया गया था, जबकि निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य मार्च 2025 तय है। भवन में रंग रोगन सहित अन्य कार्य लगभग पूरे कर लिए गए हैं।





कोट
अग्निशमन सुरक्षा को लेकर नगर नियोजन विभाग की ओर से कुछ आपत्तियां लगाई गई थीं। बीएसएनएल को यह कार्य सौंपा गया है।
-संदीप चंदेल, मंदिर अधिकारी, बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट



भवन का आर्किटेक्चर डिजाइन मंदिर ट्रस्ट की ओर से सौंपा गया है। बीएसएनएल ने भवन का स्ट्रक्चर डिजाइन तैयार किया है। भवन में अग्निशमन सुरक्षा को लेकर चार-चार अग्निशमन सयंत्र स्थापित कर दिए हैं। हालांकि 15 मीटर से अधिक ऊंचाई के चलते अग्निसुरक्षा से जुड़े प्रबंध भी कर दिए जाएंगे।
-मनी लाल, एसडीओ, बीएसएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed