फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   MP Anurag reached the disaster affected villages and took stock of the damage

Hamirpur (Himachal) News: आपदा प्रभावितों गांवों में पहुंचे सांसद अनुराग, नुकसान का लिया जायजा

Fri, 05 Sep 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 05 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
MP Anurag reached the disaster affected villages and took stock of the damage
चबूतरा में आपदा प्रभावितों से बातचीत करते सांसद अनुराग ठाकुर। पार्टी।
पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हरसंभव मदद देने का दिया आश्वासनसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर/सुजानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने वीरवार को आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की, स्थिति का जायज़ा लिया और प्रशासन द्वारा प्रदान किए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा की।
वह बुघदार, मणिहाल, सासन, चबूतरा, खैरी और सचुही गांवों में पहुंचे और यहां पर राहत और बचाव कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया और अधिकारियों को समय पर सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मौके पर हालात का जायजा लेते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह इस कठिन समय में हमीरपुर के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों को राहत कार्यों की निरंतर निगरानी करने और समय-समय पर फीडबैक देने को कहा। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता और सुजानपुर के पूर्व विधायक राजिंदर राणा, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर, एसडीएम सुजानपुर विकास शुक्ला और विभिन्न विभागों के अधिकारी इस दौरान उनके साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed