{"_id":"660423bb606958bf9b0fcb00","slug":"motivated-to-enroll-on-vidyanjali-portal-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-124493-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विद्यांजलि पोर्टल पर नामांकन करने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विद्यांजलि पोर्टल पर नामांकन करने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय नादौन में घोषित किया गया वार्षिक परीक्षा परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। केंद्रीय विद्यालय नादौन में बुधवार को पहली से नौवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य एसडी लखनपाल ने की। परीक्षा में अव्वल प्रदर्शन करने विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल परीक्षा विभाग के प्रभारी एसके शर्मा ने विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम प्रस्तुत किया और कक्षानुसार विद्यार्थियों का परिणाम घोषित किया। परीक्षा परिणाम के बाद स्कूल में शिक्षक-अभिवावक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी सत्र में विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम और स्कूल में विद्यार्थियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रधानाचार्य एसडी लखनपाल ने कहा कि परीक्षा में सभी विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने सभी अभिभावकों को विद्यांजलि पोर्टल पर नामांकन करके विद्यालय के कार्यों के बारे में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस मौके पर समस्त स्कूल स्टाफ सदस्यों सहित अभिभावक उपस्थित रहे।