फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Motivated the elderly and disabled to vote in Karot

Hamirpur (Himachal) News: करोट में बुजुर्गों और दिव्यांगों को मतदान के लिए किया प्रेरित

Sat, 04 May 2024 05:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
घर से मतदान के लिए 12-डी फार्म भरने का किया आह्वान
विज्ञापन


आयोग ने चुनाव का पर्व, देश का गर्व दिया है नारा
संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय ने शनिवार को ग्राम पंचायत करोट में भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप यानी सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किया। इस दौरान तहसील कल्याण अधिकारी सिमरो शर्मा ने आम मतदाताओं विशेषकर बुजुर्गों और दिव्यांगों को मतदान के महत्व से अवगत करवाया और उन्हें आगामी लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। तहसील कल्याण अधिकारी ने कहा कि हमें हर चुनाव में स्वतंत्र एवं निर्भय होकर तथा किसी भी तरह के झांसे या प्रलोभन में आए बगैर केवल अपने विवेक के अनुसार ही मतदान करना चाहिए। मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती है। सिमरो शर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग सभी चुनावों में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है।



इस बार के लोकसभा चुनाव में भी मतदान की प्रतिशतता में वृद्धि के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव का पर्व, देश का गर्व नारा दिया है। तहसील कल्याण अधिकारी ने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता से पीड़ित दिव्यांग मतदाताओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने घर से मतदान का विकल्प भी उपलब्ध करवाया है। अगर ये बुजुर्ग और दिव्यांग घर से ही मतदान करना चाहते हैं कि तो वे 12 मई तक 12-डी फार्म भर दें। इसके बाद कोई भी फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। सिमरो शर्मा ने बताया कि 12-डी फार्म पर आवेदन प्राप्त होने के बाद इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में मार्क कर दिए जाएंगे। मार्किंग के बाद वह केवल घर से ही मतदान कर सकेंगे। वह मतदान केंद्र पर जाकर मतदान नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed