फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   mortyer place issue nsui angry

शहीद स्मारक की बदहाली पर एनएसयूआई हुई उग्र

Thu, 19 Nov 2020 07:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
mortyer place issue nsui angry
शहीद स्मारक की बदहाली को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने जाते एनएसयूआई कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक की बदहाली पर एनएसयूआई उग्र हो गई है। एनएसयूआई ने कहा कि शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा की स्मृति में बनाए गए स्थल पर नगर परिषद हमीरपुर और प्रशासन की नाकामी देखने को मिली है। स्मृति स्थल के बाहर लगा साइन बोर्ड भी पूरी तरह टूट चुका है और वहां पर रखी पानी की टंकी भी टूट गई है।
विज्ञापन

एनएसयूआई प्रदेश महासचिव टोनी ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर जिले को पूरे देश में वीर भूमि के नाम से जाना जाता है और यह गौरव की बात है, परंतु प्रशासन की इस तरह की लापरवाही के कारण वीर जवानों का अपमान हो रहा है। इसकी एनएसयूआई कड़े शब्दों में निंदा करती है। एनएसयूआई ने इस संबंध में उपायुक्त हमीरपुर को ज्ञापन सौंपा। सांसद अनुराग ठाकुर चुनाव के समय शहीद स्थल बनाने की बात करते हैं। बाद में वायदा धरातल तक नहीं पहुंचता। उन्होंने कहा कि सैनिकों को हमेशा वोट बैंक के रूप में उपयोग किया जाता है। जब चुनाव चले जाते हैं तो स्मारक और स्मृति स्थल को नेता भूल जाते हैं। यदि प्रशासन जल्द से जल्द स्मृति स्थल की दशा नहीं सुधारता है तो एनएसयूआई कड़ा आंदोलन करेगी। उनके साथ शिवम, निखिल, शुभम, अभिषेक सहित एनएसयूआई के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed