फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Mortgage workers scared by pistol

पिस्तौल की नोक पर दो पंप हाउसों से लाखों की मशीनरी ले उड़े नकाबपोश

Thu, 08 Apr 2021 11:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
नादौन। पिस्तौल की नोक पर जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों को बंधक बनाकर नकाबपोशों ने दो अलग-अलग जगहों पर बने पंपहाउसों से मशीनरी चोरी की है। चोर जलशक्ति विभाग के पंपहाउस से लाखों का सामान ले गए हैं। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने खुद पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार रात को ही गौना के निकट कोठारली गांव में सड़क किनारे स्थित पंपहाउस पर शातिरों धावा बोल दिया। यहां सो रहे कर्मचारियों नरेश और सरवन ने बताया कि रात करीब एक बजे चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ा और उनके कमरे का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसते ही पिस्तौल तान दी। सरवन कुमार ने बताया कि उसके रूमाल और अन्य कपड़ों से दोनों के हाथ पैर बांध दिए तथा जमकर पिटाई की। इससे सरवन को काफी चोटें आई हैं। चोरों ने उनके मोबाइल तोड़ दिए और उनके पैसे भी लूट लिए। इसके साथ ही उन्होंने स्टोर रूम में रखे सामान, जिसमें मशीनें और केबल आदि को गाड़ी में भरा और मौके से फरार हो गए। इस सामान की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी जा रही है, जबकि इससे पूर्व बुधवार की ही रात करीब 11 बजे औद्योगिक क्षेत्र कोहला गांव में ब्यास नदी किनारे स्थित जल शक्ति विभाग के पंप हाउस पर पांच नकाबपोश आए और यहां सो रहे विभाग के कर्मचारी प्रदीप और रामदास के कमरे के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुस गए। उन्होंने अंदर घुसते ही दोनों के सिर पर पिस्तौल तान दी और बिस्तर की चादर को फाड़ कर उनके हाथ-पांव बांध दिए। इसके बाद उन्होंने दोनों की जमकर पिटाई की। इसी बीच प्रदीप मौका पाकर गांव की ओर भाग गया और शोर मच जाने के डर से आरोपी बिना लूट वहां से भाग गए। इसी पंपहाउस से पांच अप्रैल को चोरों ने केबल और मशीन आदि सहित अन्य सामान चुराया था। जो कि करीब 15 लाख रुपये से भी अधिक का था। विभाग के अनुसार दोनों ही स्थलों से करीब 40 लाख का समान दो दिनों में लूटा गया है। बीते सप्ताह हमीरपुर के चबूतरा में भी लुटेरों ने ऐसी ही घटना को अंजाम दिया गया था। जबकि बीते माह हमीरपुर के बाइपास पर एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य के दौरान एसडीओ और जेई पर भी हमला हुआ था। आए दिन जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों पर हमले हो रहे हैं। इससे जिले में दहशत का माहौल है। दोनों पीड़ितों की सूचना पर रात को ही नादौन पुलिस ने थाना प्रभारी नीरज राणा की अगुवाई में छानबीन आरंभ कर दी है। वीरवार को मौका पर पहुंचे एसपी हमीरपुर कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है और उम्मीद है कि शीघ्र ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed