फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   More than four thousand gave written examination of police constable in Hamirpur

हमीरपुर में चार हजार से अधिक ने दी पुलिस आरक्षी की लिखित परीक्षा

Sun, 27 Mar 2022 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
More than four thousand gave written examination of police constable in Hamirpur
हमीरपुर में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में भाग लेते अभ्यर्थी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। समय सुबह नौ बजकर 40 मिनट हुए हैं। राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज बड़ू में पुलिस आरक्षी की लिखित परीक्षा के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों को केंद्र के लिए प्रवेश दिया जा रहा है। सबसे पहले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जांच कर उनकी तलाशी ली जा रही है। इसके बाद गेट पर स्कैनर लगाया गया है। घड़ी, मोबाइल व अन्य गैजेट्स न ले जाने के लिए अभ्यर्थियों को कहा जा रहा है। अभ्यर्थी अपने थैले व अन्य सामान परीक्षा केंद्र के बाहर ही रख रहे हैं।
विज्ञापन

अभ्यर्थी सुबह नौ बजे से परीक्षा केंद्र पहुंचे हैं और उन्हें अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। दस बजे तक अभ्यर्थियों की भीड़ काफी है। परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस की टीमें तैनात हैं। 11 बजकर 35 मिनट हुए हैं, देरी से पहुंचने वाले तीन अभ्यर्थियों की तलाशी लेकर पुलिस टीम ने उन्हें प्रवेश दिया। 12 बजे हूटर बजने के साथ ही परीक्षा शुरू हुई। रोलनंबर 212103 से 213463 तक अभ्यर्थी बहुतकनीकी कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे हैं।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होते केंद्र के आसपास से अभिभावकों व अन्य लोगों को हटाया गया। अभिभावक कॉलेज से करीब दो मीटर की दूरी पर इंतजार कर रहे हैं। एक बजते ही हूटर बजा और करीब दो मिनट बाद अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र से बाहर आए। इस दौरान अभ्यर्थी अपने थैलों की ओर दौड़े व एक दूसरे के साथ चर्चा करते हुए अपने गंतव्य गए। अमर उजाला ने इस दौरान जब कुछ अभ्यर्थियों से पूछताछ की तो कइयों ने तो यह पेपर सही बताया, लेकिन कइयों ने इस पेपर को करने के लिए मिला एक घंटे का समय कम बताया। जिले के 4833 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें 665 महिला, 4131 पुरुष और 37 चालकों को एडमिट कार्ड जारी किए गए। इनमें से 4800 ने परीक्षा दी, जबकि 33 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा बहुतकनीकी कॉलेज बड़ू के अलावा डीएवी सलासी और एनआईटी हमीरपुर में आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि तीनों केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुई। इस दौरान कहीं से भी किसी तरह की कोई शिकायत नहीं आई है।
क्या कहते हैं अभ्यर्थी
डेढ़ घंटा होना चाहिए था समय : प्रवीण
प्रवीण का कहना है कि परीक्षा में मिला एक घंटे का समय कम लगा। जिस तरह से परीक्षा में प्रश्न पत्र आया था, उसे पूरी तरह से हल करने के लिए करीब डेढ़ घंटा चाहिए था। परीक्षा में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई।
परीक्षा का समय बढ़ाना चाहिए: नितीश
नितीश कुमार ने कहा कि परीक्षा सही ढंग से संचालित हुई, लेकिन प्रश्नों को हल करने में समय लगा। परीक्षा का समय बढ़ाना चाहिए, ताकि अभ्यर्थियों पर प्रेशर न पड़े और हड़बड़ाहट में गलत प्रश्न न हों।
नकल का नहीं आया कोई मामला : पंकज
पंकज का कहना है कि परीक्षा का आयोजन सही ढंग से हुआ है। अभ्यर्थियों के प्रवेश से लेकर केंद्र तक पहुंचने तक जगह जगह तलाशी व स्कैनिंग हुई। नकल का कोई भी मामला इस केंद्र में नहीं आया।

अभ्यर्थियों में पेपर देने का उत्साह: शुक्ला
प्रवीण शुक्ला ने कहा कि परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह रहा। परीक्षा देने के बाद एक दूसरे के साथ चर्चा के दौरान कइयों ने परीक्षा को आसान तो कइयों ने कठिन बताया। उनका पेपर अच्छा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed