{"_id":"65f5988393f4b6b557073a3f","slug":"more-than-16-thousand-devotees-visited-baba-balaknath-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-123803-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 16 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बालकनाथ के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 16 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बालकनाथ के दर्शन
विज्ञापन
तीन दिन के भीतर मंदिर में चढ़ा 21 लाख 11 हजार 478 रुपये का चढ़ावा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। देश-विदेश में करोड़ों लोगोंं की आस्था के केंद्र बालयोगी बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र मेले के चलते शनिवार को 16 हजार से अधिक भक्तों ने बाबा की गुफा के दर्शन किए। ज्येष्ठ रविवार होने के चलते पंजाब, हरियाणा, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना से हजारों भक्त शनिवार को ही शाहतलाई पहुंच चुके हैं। मंदिर में चढ़ावे की गणना में बाबा के भक्तों ने नकद और दान के रूप में 21 लाख 11 हजार 478 रुपये के अलावा 2 ग्राम 160 मिलीग्राम सोना, 88 ग्राम 630 मिलीग्राम चांदी तथा विदेशी मुद्रा के रूप में इंग्लैंड के 140 पौंड, यूएसए के 211 डॉलर, कनाडा के 20, ऑस्ट्रेलिया के 05 डॉलर, यूएइ के 105 दिरम और 815 यूरो बाबा के चरणों में अर्पित किए। इस बारे में मंदिर अधिकारी धर्मपाल नेगी ने कहा कि मंदिर में चैत्र मेले के तीसरे दिन 16 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।