फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Monkeys attack elderly woman in Bhagot, seriously injured

Hamirpur (Himachal) News: भगोट में बंदरों ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Tue, 24 Sep 2024 07:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से समस्या के समाधान की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। ग्राम पंचायत ऊखली के तहत आने वाले भगोट गांव में बंदरों के झुंड ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। मकान की छत पर कपड़े सुखाने के लिए डाल रही बुजुर्ग महिला पर अचानक बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। महिला को इस दौरान गंभीर चोटें लगी हैं। बुजुर्ग महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे लेकिन तब तक बंदरों ने महिला को बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया था। परिजनों ने डंडों से बंदरों को डरा कर किसी तरह बुजुर्ग महिला को उनके चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए ले हमीरपुर अस्पताल ले जाया गया।


ग्रामीणों ने मांग की है कि बंदरों को यहां से पकड़ कर नसबंदी की जाए। बीते कुछ दिनों में यहां पर बंदरों को छोड़ दिया गया। यदि इन सब की नसबंदी की गई थी तो फिर उनकी जनसंख्या में वृद्धि कैसे हुई। ग्रामीणों का कहना है कि दिन प्रतिदिन इनकी तादाद क्षेत्र में बढ़ती जा रही है। 80 वर्षीय प्रेमी देवी ने कहा कि उनके पूरे शरीर पर बंदरों ने घाव किए हैं। ग्रामीण विनोद कुमार का कहना है कि वह इस समस्या के बारे में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1100 पर भी शिकायत कर चुके हैं। बंदरों की तादाद क्षेत्र में बढ़ती जा रही है जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि वन विभाग के कर्मचारियों को भी कई बार अवगत करवाया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। घायल हुई बुजुर्ग महिला की बहु कमलेश कुमारी ने वन विभाग ने जल्द कार्रवाई की मांग उठाई है। स्थानीय निवासी सुलोचना देवी ने कहा कि एक बार उस पर भी बंदर हमला कर चुके हैं। किसी तरह उसने बंदरों के हमले से खुद को सुरक्षित किया था। डीएफओ हमीरपुर अंकित सिंह ने कहा कि आरओ को निर्देश जारी किए गए हैं। मौके जाकर निरीक्षण किया जाएगा। लोगों की समस्या के समाधान के लिए कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed