फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Monitoring room will be active 24 hours for complaints of inducement or bribe.

Hamirpur (Himachal) News: प्रलोभन या रिश्वत की शिकायत के लिए 24 घंटे सक्रिय रहेगा निगरानी कक्ष

Sat, 16 Mar 2024 07:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। लोकसभा चुनाव-2024 की आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान रिश्वत या अन्य प्रलोभन के माध्यम से मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखने के लिए उड़नदस्तों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

इन लोगों के खिलाफ शिकायत के लिए जिलास्तर पर शिकायत निगरानी कक्ष भी स्थापित किया गया है जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शिकायत निगरानी कक्ष के दूरभाष नंबरों 01972-221277, 221377 और 221477 पर किसी भी समय शिकायत की जा सकती है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1950 पर भी शिकायत की जा सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान रिश्वत या अन्य प्रलोभन देने के दोषियों को एक साल तक की सजा और जुर्माना किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed