फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Modern ultrasound will be installed in Nadaun, new machine installed

नादौन में होंगे आधुनिक अल्ट्रासाउंड, नई मशीन स्थापित

Wed, 27 Oct 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Modern ultrasound will be installed in Nadaun, new machine installed
नादौन अस्पताल में स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीन का निरीक्षण करते सीएमओ हमीरपुर। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। नागरिक अस्पताल नादौन में अल्ट्रासाउंड की आधुनिक मशीन की सुविधा मिलेगी। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नादौन में अल्ट्रासाउंड की नई मशीन स्थापित की गई। सीएमओ ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पूर्व बीएमओ डॉ. अशोक कौशल तथा डॉ. बीएस राणा ने डॉक्टर अग्निहोत्री का भव्य स्वागत किया। अग्निहोत्री ने बताया कि पुरानी मशीन को सील कर दिया गया है तथा लोगों की मांग पर नई मशीन लगा दी गई है।
विज्ञापन

अब लोगों को गंभीर स्थिति में कहीं भी प्राइवेट अस्पताल या बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही विभाग के इंजीनियर इस मशीन को अस्पताल में फिट करेंगे तथा उसके बाद मशीन का लाभ रोगी उठा सकेंगे। इसके साथ ही डॉक्टर अग्निहोत्री ने कहा कि अस्पताल में नई एक्स रे मशीन उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया भी जारी है, ताकि लोगों को राहत पहुंचाई जा सके। इस संबंध में डॉ. अशोक कौशल ने बताया कि हर सप्ताह शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड करवाने वाले रोगियों के लिए विशेष चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। अब नादौन अस्पताल में नई आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध होने से लोगों को राहत की सांस मिलेगी। अब अन्य स्थलों पर जाना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed