{"_id":"6713b0cf11bc5c7875099227","slug":"mla-raised-questions-regarding-taking-loan-by-mortgaging-mothers-jewellery-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-138870-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: माता के जेवर गिरवी रख कर ऋण लेने के मामले में विधायक ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: माता के जेवर गिरवी रख कर ऋण लेने के मामले में विधायक ने उठाए सवाल
विज्ञापन
कहा, जरूरत पड़ी तो अवाहदेवी मंदिर को सरकार अपने अधीन लेने पर करेगी विचार
मंदिर कमेटी के चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से करवाने के प्रशासन को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। अवाहदेवी स्थित जालपा माता मंदिर कमेटी के चुनाव और माता के जेवर गिरवी रख कर ऋण लेने के मामले में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र के अवाहदेवी में स्थित जालपा माता मंदिर में कमेटी के चुनाव को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ी कई शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इन चुनावों को रद्द करने के आदेश दिए हैं। प्रशासन की निगरानी में चुनाव को करने हिदायत दी गई ताकि चुनावों में किसी तरह की कोई धांधली न हो। विधायक ने कहा कि लोगों की ओर से आरोप मंदिर कमेटी पर लगाए जा रहे हैं। इसमें बिना आम सहमति से गहनों को बैंक में गिरवी रखकर उन पर ऋण लेने की बात भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि मां जालपा मंदिर आस्था का केंद्र है और इसके अधीन आने वाली सात पंचायतें जो जिला हमीरपुर और मंडी की हैं, उनके बाशिंदों को हर चुनाव से पहले सदस्यता लेने का अधिकार होना चाहिए। विधायक ने कहा कि शिकायतों के अनुसार मंदिर कमेटी ने चुनाव से पहले हुई आमसभा में बहुत कम लोग आए थे और कमेटी ने अपनी मर्जी से प्रस्ताव लिखे तथा जन भावनाओं को दरकिनार करते हुए अपनी मर्जी से पंचायत प्रधानों को चुनाव के लिए नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो भविष्य में इस मंदिर को सरकार अपने अधीन लेने का भी विचार करेगी।