{"_id":"69dbee67a614cbcf930d6457","slug":"mla-ashish-honored-233-ex-servicemen-and-their-families-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-190032-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विधायक आशीष ने 233 पूर्व सैनिक और परिवार किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विधायक आशीष ने 233 पूर्व सैनिक और परिवार किए सम्मानित
Mon, 13 Apr 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
धरोग पंचायत में विधायक आशीष शर्मा व भगेटू पंचायत के पूर्व प्रधान अजय महिला मंडलों को कुकर भेंट
हमीरपुर। भाजपा मंडल ग्रामीण हमीरपुर ने रविवार को ग्राम पंचायत धरोग के गांव दड़योटा और कैहडरू में पूर्व सैनिक एवं महिला मंडल सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें विधायक आशीष शर्मा ने 233 पूर्व सैनिक और परिवारों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विधायक सदर आशीष शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि उनकी धर्मपत्नी स्वाति जार विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल ग्रामीण के अध्यक्ष जसवीर सिंह ने की।
कार्यक्रम में विधायक आशीष शर्मा ने धरोग पंचायत के अप्पर दड़योटा, लोअर दड़योटा और कैहडरू में आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व सैनिकों, सैन्य परिवारों, पूर्व कर्मचारियों और समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। इसके अलावा, छह महिला मंडलों को भगेूट पंचायत के पूर्व प्रधान अंजय चंदेल ने 22-22 लीटर के कुकर वितरित करके सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह हमेशा सैनिक ही रहता है। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे समाज के उत्थान में लगे रहते हैं। उन्होंने धरोग पंचायत में 15 लाख रुपये से विभिन्न विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले समय में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।
इस कार्यक्रम में मंडल महामंत्री प्रमोद पटियाल, ग्राम केंद्र अध्यक्ष युद्धवीर पठानिया, बूथ अध्यक्ष बेनी प्रसाद, सेवानिवृत कैप्टन प्रदीप और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।