{"_id":"6a738c9456208660a70c9288","slug":"minor-who-went-missing-with-rs-50000-returns-home-safely-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-203693-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 50 हजार रुपये लेकर लापता हुआ नाबालिग सकुशल घर लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 50 हजार रुपये लेकर लापता हुआ नाबालिग सकुशल घर लौटा
Thu, 06 Aug 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र सुजानपुर के गांव रंगड़ से 50 हजार रुपये की नकदी लेकर लापता हुआ 14 वर्षीय नाबालिग बुधवार को सकुशल घर लौट आया। नाबालिग ने फोन कर अपनी बहन से घर आने के लिए किराये के पैसे मांगे और वापस लौटने की जानकारी दी।
परिजनों ने तुरंत पुलिस थाना सुजानपुर को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग से फोन पर संपर्क किया और बस चालक और परिचालक से बात कर उसे सुजानपुर बस अड्डे पर उतारने के लिए कहा। दोपहर बाद पुलिस की मौजूदगी में नाबालिग को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
गौरतलब है कि नाबालिग 26 जुलाई को घर से 50 हजार रुपये लेकर लापता हो गया था। पुलिस जांच में मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन दिल्ली में मिली थी। पुलिस ने उससे संपर्क कर काउंसलिंग की, जिसके बाद वह घर लौटने के लिए तैयार हुआ।
विज्ञापन
एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि नाबालिग को सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है। संवाद