फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Minor student who took bath in the pool dies due to drowning

कुंड में नहाने उतरे नाबालिग छात्र की डूबने से मौत

Sun, 19 Sep 2021 07:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Minor student who took bath in the pool dies due to drowning
Minor student who took bath in the pool dies due to drowning
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी बिझड़ी के तहत पड़ते कच्छवीं गांव के एक नाबालिग छात्र की कुंड में डूबने से मौत हो गई है। रविवार को अपने दो अन्य दोस्तों के साथ सठवीं पंचायत के जोरघाट मंदिर में माथा टेकने गया यह छात्र साथ लगते कुंड में नहाने उतर गया। इस तैरना नहीं आता था। छलांग लगाने के बाद वह गहरे पानी में चला गया। जब वह पानी के ऊपर नहीं आया तो उसके दोस्तों ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय युवक की मदद से शव को पानी के बाहर निकाला।
विज्ञापन

नाबालिग लक्ष्य कुमार बिझड़ी स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता भारतीय सेना में है और उसका एक छोटा भाई है। डीएसपी बडसर शेर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा करके मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव पर किसी प्रकार का कोई निशान होने के चलते डूबने से मौत होने का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed