{"_id":"5e04ecbb8ebc3e87d171d9e5","slug":"minor-girl-sucide-hamirpur-hp-news-sml319010166","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारहवीं की नाबालिग छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्यारहवीं की नाबालिग छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्यारहवीं की नाबालिग छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
पुलिस थाना भोरंज के तहत भदरू पंचायत का मामला
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत पड़ती एक पंचायत भदरू की ग्यारहवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली है। छात्रा के पिता दिल्ली में एक निजी होटल में काम करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। छात्रा के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही भोरंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बुधवार रात छात्रा खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। थोड़ी देर बाद परिजनों को उसके कमरे से कुछ आवाज आई। जब परिजन उसके कमरे की तरफ गए तो देखा की दरवाजा बंद था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर जब अंदर देखा तो नाबालिग फंदे से लटकी थी। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, कार्यकारी थाना प्रभारी राजेश का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की छानबीन की जा रही है।