{"_id":"64c55bac805b9c402f02f824","slug":"minor-caught-stealing-fruits-from-street-vendors-at-midnight-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-4483-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आधी रात को रेहड़ी से फल चुराते नाबालिग पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आधी रात को रेहड़ी से फल चुराते नाबालिग पकड़ा
Sun, 30 Jul 2023 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के तहत गांधी चौक बाजार में एक नाबालिग को रेहड़ी से फल चुराते रंगे हाथों पकड़ा गया है। फल विक्रेता ने नाबालिग को पुलिस के हवाले किया। जहां माफी मांगने के बाद उसे छोड़ दिया गया। दरअसल गांधी चौक से लेकर भोटा चौक तक करीब 40 रेहड़ियां लगती हैं। जहां पर फल और सब्जियों की बिक्री होती है।
दुकानदार दिनेश कुमार ने बताया कि वह अपनी रेहड़ी के गल्ले में रोजाना पांच से दस रुपये के नोट और सिक्के छोड़ देते थे। जबकि 30, 100, 200, 500 और 2000 रुपये के नोट घर ले जाते थे। लेकिन, पिछले दो सप्ताह से उनके गल्ले से छोटे नोट और सिक्के चोरी हो रहे थे। इसके साथ ही कीवी, ड्रेगन फ्रूट और अनार समेत अन्य कीमती फलों के डिब्बे भी चोरी हो रहे थे। शुक्रवार रात को घर पर खाना खाने के बाद वह रेहड़ी के सामने एक मकान की छत पर पहरा देने बैठ गए। रात दो बजे एक नाबालिग साइकिल पर आया। वह रेहड़ी के पास रुका और कीवी की पेटी उठाकर भागने लगा। तभी उसे दबोच लिया गया। मोबाइल फोन से चोरी का वीडियो भी बनाया। इसके बाद उसे पुलिस थाना हमीरपुर ले गए। जहां पर माफी मांगने के बाद उसे छोड़ दिया गया। दिनेश ने कहा कि हमीरपुर शहर में रात्रि गश्त होनी चाहिए, ताकि चोरी के मामलों पर अंकुश लगाया जा सके।