फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Minor accused sent to juvenile home

Hamirpur (Himachal) News: बाल सुधार गृह में भेजा नाबालिग आरोपी

Thu, 06 Nov 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 06 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने और जानलेवा हमले के आरोपी नाबालिग को बुधवार को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड हमीरपुर में पेश किया गया। अदालत ने नाबालिग को 19 नवंबर तक बाल सुधार गृह ऊना में भेजा है।
विज्ञापन

बीते सोमवार को दोपहर के वक्त सदर थाना के तहत एक क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने और हमले के आरोप में मंगलवार को आरोपी को हिरासत में लिया गया था। मामले में जांच के लिए एएसपी हमीरपुर राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी अहम रही है।
विज्ञापन

वहीं, आरोपी के घर से खून से सने कपड़े भी पुलिस ने बरामद किए हैं। इन कपड़ों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। नाबालिग के पास स्मार्ट फोन भी है, जिसे जांच के लिए लैब में भेजा गया है। इसके अलावा पीजीआई में उपचाराधीन पीड़ित महिला का मेडिकल भी करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। महिला का एक कान कट गया है। उसकी गर्दन और सिर पर गंभीर चोटें हैं। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले में जांच जारी है। पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया है। नाबालिग आरोपी को बोर्ड बाल सुधार गृह में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed