फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ministry has given instructions to take action against the company for delay in construction of NH: Anurag

एनएच निर्माण में देरी पर मंत्रालय ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश : अनुराग

Mon, 09 Jun 2025 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 09 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ministry has given instructions to take action against the company for delay in construction of NH: Anurag
बड़सर में सांसद अनुराग ठाकुर का फूल मालाओं से स्वागत करते नेता व कार्यकर्ता। पार्टी।
सचित्र
विज्ञापन

कहा, बार-बार अल्टीमेटम के बावजूद हमीरपुर-मंडी एनएच निर्माण में हो रही देरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सलौणी (हमीरपुर)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर-मंडी एनएच के निर्माण में हो रही देरी पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के मंत्रालय से निर्देश आए हैं। निर्माण में देरी पर जांच और कार्रवाई की स्पष्ट हिदायत दी है।
उन्होंने कहा कि बार-बार अल्टीमेटम के बावजूद कंपनी निर्माण कार्य पूरा नहीं कर पा रहा है। लोगों को यहां पर दिक्कतें पेश आ रही है। बड़सर में जनसमस्याएं सुनने के बाद सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर-मंडी एनएच के निर्माण में हो रही देरी पर यह बयान दिया है। इससे पूर्व उन्होंने जनसमस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के स्पष्ट निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न पंचायतों से आए लोगों ने समस्याएं सांसद के समक्ष रखीं। इनमें सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेंशन से जुड़ी समस्याएं अधिक शामिल रहीं। इससे पहले यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने अनुराग ठाकुर का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव शर्मा, अजय रिंटू, बड़सर मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा मीडिया प्रभारी यशपाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत करते हुए बड़सर क्षेत्र के प्रति उनके समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया है।
सांसद बोले- बड़सर में योजनाएं कागजों पर नहीं जमीन पर दिखेंगी
उन्होंने कहा कि बड़सर क्षेत्र हमेशा प्राथमिकता है। अब यहां योजनाएं कागजों में नहीं, ज़मीन पर दिखेंगी। बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि यह दौरा केवल औपचारिकता नहीं था, बल्कि जनता से सीधा संवाद और समाधान का सशक्त उदाहरण रहा है। अनुराग ठाकुर के प्रयासों से बड़सर को निरंतर केंद्रीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है और विकास की गति तेज हुई है।






सांसद अनुराग का समीरपुर मंडल ने किया स्वागत
टौणीदेवी (हमीरपुर)। भारतीय जनता पार्टी के समीरपुर मंडल ने सांसद कैप्टन अनुराग ठाकुर का उनके गृह क्षेत्र में भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल ने पार्टी के एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण भी किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर लवली, महामंत्री एडवोकेट संजीव, कैप्टन हिटलर, अशोक ठाकुर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में विदेशों में पाकिस्तान के नापाक इरादों को बेनकाब किया। इथोपिया, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र और कतर में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान की हरकतों का पर्दाफाश किया और भारत की स्थिति को मजबूती से रखा। संवाद

बड़सर में सांसद अनुराग ठाकुर का फूल मालाओं से स्वागत करते नेता व कार्यकर्ता। पार्टी।

बड़सर में सांसद अनुराग ठाकुर का फूल मालाओं से स्वागत करते नेता व कार्यकर्ता। पार्टी।

बड़सर में सांसद अनुराग ठाकुर का फूल मालाओं से स्वागत करते नेता व कार्यकर्ता। पार्टी।

बड़सर में सांसद अनुराग ठाकुर का फूल मालाओं से स्वागत करते नेता व कार्यकर्ता। पार्टी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed