{"_id":"5e3863e98ebc3e7d5c425ffc","slug":"milk-sample-fail-hamirpur-hp-news-sml323152584","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मुख्यालय में दोबारा लोकल दूध के सैंपल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मुख्यालय में दोबारा लोकल दूध के सैंपल फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में लोकल दूध के सैंपल एक बार फिर फेल हो गए हैं। इस बार लोकल दूध में शर्करा पाई गई है। दूध को गाढ़ा करने के लिए इसमें शर्करा का प्रयोग किया गया है। विभाग अब संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ नोटिस जारी करेगा। इससे पूर्व पैकेट बंद दूध में शर्करा पाई गई थी, जबकि पूर्व में लोकल दूध में यूरिया भी पाया गया था। पैसे कमाने के चक्कर में पैकेट बंद कंपनियों के साथ-साथ स्थानीय किसान भी दूध में मिश्रण कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं।
सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग को लोकल दूध के सैंपल की रिपोर्ट आई। जिसमें 2 सैंपल फेल हो गए हैं। बता दें कि इस दौरान तीन सैंपल की रिपोर्ट विभाग को मिली है, जिसमें से 2 दूध के सैंपल सब स्टैंडर्ड पाए गए हैं। विभाग के अधिकारियों द्वारा उक्त सैंपल अणु के पास औचक निरीक्षण के दौरान भरे गए थे। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अरुण चौहान ने बताया कि सोमवार को तीन दूध की सैंपल रिपोर्ट मिली है, इनमें से 2 सैंपल सब स्टैंडर्ड पाए गए हैं। इनमें शर्करा पाई गई है। संबंधित विक्रेताओं को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।