{"_id":"5d26263c8ebc3e6caf0cd9f1","slug":"milk-hamirpur-hp-news-sml3000032118","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मुख्यालय का पानी सही, दूध में पानी ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मुख्यालय का पानी सही, दूध में पानी ज्यादा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की मोबाइल वैन ने बुधवार को जिला मुख्यालय, अणु आदि कस्बों में दूध, पानी, जूस आदि के सैंपल जांचे। हमीरपुर शहर में पानी के सैंपल तो सही पाए गए लेकिन, दूध में पानी की मिलावट ज्यादा पाई गई है। इसके अलावा पैकेट बंद दूध के सैंपल भी जांचे गए, जोकि सही पाए गए।
फूड एंड सेफ्टी विभाग हमीरपुर की मोबाइल टेस्टिंग वैन में बुधवार को हमीर भवन के पास लोगों के पानी, दूध और जूस के सैंपल ऑन द स्पॉट जांचने की सुविधा दी गई। सैंपल जांच की रिपोर्ट लोगों को कुछ समय में ही मिल रही है। लोग सैंपल की रिपोर्ट को लेकर काफी उत्साहित दिखे। 11 जुलाई को नादौन बस स्टैंड के साथ खरीड़ी मैदान में लोगों के दूध, पानी और जूस के सैंपल चेक किए जाएंगे। असिस्टेंट कमिश्नर फूड एंड सेफ्टी विभाग अरुण चौहान ने लोगों से मोबाइल टेस्टिंग वैन का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने का आग्रह किया है, ताकि उन्हें पता चल सके कि वह कैसा दूध और पानी पी रहे हैं।