फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Migrants doing business without registration and paying taxes

Hamirpur (Himachal) News: बिना पंजीकरण और टैक्स दिए व्यापार कर रहे प्रवासी

Sun, 08 Sep 2024 07:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
समस्या को लेकर नपं सचिव से मिला व्यापारियों का प्रनिधिमंडल
विज्ञापन

कहा, शहर में आपराधिक घटनाओं में हो रही वृद्धि
ऐसे कई मामलों में प्रवासी लोगों की होती हैै संलिप्तता

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन में लगातार बढ़ रही प्रवासियों की संख्या पर कारोबारियों ने चिंता जताई है। इस मसले को लेकर व्यापार मंडल नादौन का एक प्रतिनिधिमंडल नगर पंचायत सचिव रमन कुमार से मिला। व्यापार मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह की अगुवाई में व्यापारियों ने कहा कि क्षेत्रभर में कुछ समय से प्रवासियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। इनमें से अधिकांश लोग बिना पंजीकरण के रह रहे हैं और कई लोग बिना कोई टैक्स दिए व्यापार कर रहे हैं। इससे स्थानीय व्यापारियों के धंधे पर भी असर पड़ रहा है। कई प्रवासी तो ऐसे हैं जिन्होंने महंगे दामों से दुकान और घर किराये पर ले रखे हैं। व्यापारियों ने कहा कि शहर सहित अन्य क्षेत्रों में आपराधिक घटनाओं में भी वृद्धि हुई है और ऐसे कई मामलों में प्रवासी लोगों की संलिप्तता पाई गई है।


उन्होंने नगर पंचायत से मांग की है कि इस संबंध में कड़े कदम उठाने चाहिए। सबसे पहले तो उन भू मालिकों, घरों तथा दुकानों के मालिकों पर सख्त कार्रवाई की जाए जिन्होंने बिना पुलिस पंजीकरण के ऐसे प्रवासियों को पनाह दे रखी है। इसके साथ ही बिना टैक्स दिए यहां व्यापार कर रहे प्रवासियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर रमेश जैन, कपिल शर्मा, संजीव कपिल, सुभाष भाटिया, सन्नी सोनी, रमेश शर्मा, मोहनलाल, अभय वर्मा, सचिन शर्मा, भूपेंद्र सिंह, राजीव रामां, धु्रव सहित पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तरुण कपिल तथा योगराज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed