फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Migrants did a lot of shopping on Chhath festival

Hamirpur (Himachal) News: छठ पर्व पर प्रवासियों ने खूब की खरीदारी

Thu, 07 Nov 2024 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 07 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Migrants did a lot of shopping on Chhath festival
हमीरपुर बाजार में छठ पर्व को लेकर खरीदारी करती प्रवासी महिलाएं। संवाद
हमीरपुर। देश में छठ पूजा का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। जिला मुख्यालय के हमीरपुर बाजार में बुधवार को छठ पर्व की पूजा को लेकर प्रवासियों ने आवश्यक सामग्री की खरीदारी की। सब्जियों से लेकर कपड़ों की खरीदारी के लिए प्रवासी महिलाएं बाजार पहुंचीं और दुकानों से सामान खरीदा। प्रवासियों में पिंकी, राजू, बबलू, सार्थक, रिंकी, माया, यमुना आदि ने कहा कि इस बार कुछेक निजी कारणों से वह अपने घर नहीं जा पाए हैं। ऐसे में हमीरपुर में ही छठ पर्व को मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा, एक प्राचीन और पवित्र त्योहार है, जो सूर्य देवता और छठी मइया को समर्पित होता है। इस पर्व का महत्व बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ हिस्सों में विशेष रूप से देखा जाता है। छठ पूजा का मुख्य उद्देश्य सूर्य देवता की उपासना करना और उनसे जीवन, स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशियों की कामना करना होता है। संवाद

हमीरपुर बाजार में छठ पर्व को लेकर खरीदारी करती प्रवासी महिलाएं। संवाद

हमीरपुर बाजार में छठ पर्व को लेकर खरीदारी करती प्रवासी महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed