{"_id":"64ef873863d80f7eaa0532b6","slug":"migrant-woman-commits-suicide-by-jumping-into-water-tank-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-7123-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: प्रवासी महिला ने पानी के टैंक में छलांग लगा की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: प्रवासी महिला ने पानी के टैंक में छलांग लगा की खुदकुशी
Wed, 30 Aug 2023 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत एक प्रवासी महिला ने पानी के टैंक में कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला अपने पति के साथ लंबे समय से हमीरपुर के बजूरी में एक किराये के मकान में रह रही थी।
दोनों पति-पत्नी यहां दिहाड़ी मजदूरी करते थे। बुधवार दोपहर बाद महिला ने घर के समीप ही बने पानी के एक टैंक में छलांग लगा दी। इससे उसकी डूबने से मौत हो गई। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। किन कारणों से महिला ने ऐसा कदम उठाया यह जांच का विषय है।