फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Middle-aged dead body found in Pung Khad flowing with Sujanpur

सुजानपुर के साथ बहती पुंग खड्ड में मिला अधेड़ का शव

Thu, 05 Aug 2021 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged dead body found in Pung Khad flowing with Sujanpur
Middle-aged dead body found in Pung Khad flowing with Sujanpur
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दाड़ला में ब्यास नदी के साथ बहती पुंग खड्ड में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। खड्ड के साथ लगती ढांक पर व्यक्ति के कपड़े, जूते और एक छाता पुलिस ने बरामद किया है। छानबीन के दौरान कपड़ों के भीतर भी किसी भी तरह का पहचान पत्र यह अन्य दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह ही ग्रामीणों ने पुंग खड्ड में एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों को दी। पंचायत उपप्रधान जगन कटोच ने सुजानपुर थाने में इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने सूचना मिलते ही एसआई मदनलाल को मौके पर भेजा। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने भी घटनास्थल का दौरा किया है। थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टि में यह मामला आत्महत्या का लगता है। मुख्य सड़क से करीब 75 फीट नीचे खड्ड के किनारे यह शव मिला है।
विज्ञापन

व्यक्ति के शरीर पर कपड़े नहीं थे। उसने कपड़े एक स्थान पर खोल कर रखे थे। पुलिस ने तमाम साक्ष्यों को जुटाते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। निकटवर्ती पुलिस थानों में फोटो भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed